ek pal tha yaad karo

                                                                 एक पल था ..... 

एक पल था याद करो , 
तुम मेरे खास होते थे 
खुशिया ओढ़े चादर 
जब आस पास होते थे 
कहा तब कुछ दुरी थी 
ज़िन्दगी मेरी पूरी थी 
हम तेरे लिए ज़रूरी थे 
तुम मेरे लिए जरुरी थी 
साथ गर तुम हो तो 
सजा सजा न लगता था 
बातो बातो में वक़्त का 
कुछ पता न लगता था 
कुछ वादे हम भी किये थे 
कुछ कुछ कसम तेरे थे 
तेरे सब गम मेरे थे 
मेरे सब गम तेरे थे 
हम गर मायुश होते थे 
तो तुम भी उदास होते थे 
एक पल था याद करो , 
तुम मेरे खास होते थे
  •  

Comments

Popular posts from this blog

क्यों नही आती हो

तुमने क्या बना दिया ....

मैं तो मरा