एक साल.....

बहुत याद आये वो '' एक साल हमको ''
लगते थे वो पल बेमिसाल हमको

वो तेरा रूठना
वो मेरा मानना
वो एक दूसरे को
कसमे दिलाना
उस पल था मेरा ख्याल तुमको तेरा ख्याल हमको
 बहुत याद आये वो '' एक साल हमको ''


जिसे देखो सब
हमसे जलते थे
मन में लोगो के
क्या क्या सवाल पलते थे
फिर भी हम साथ
ही चलते थे
तेरे साथ चलना लगता था कमाल हमको
 बहुत याद आये वो '' एक साल हमको ''


जाना पड़ गया था
जब फैज़ाबाद तुमको
कहाँ कोई करता था
उस पल याद तुमको
जो भी थे उस पल खास तेरे
तेरे खासो ने ही कर
दिया बर्बाद तुमको
इन बातो से वैसे क्या लेना देना फ़िलहाल हमको
बस बहुत याद आये वो '' एक साल हमको ''


तुझ बिन अब हम
क्यों मुस्कुराये
कैसे जिए
कैसे मर जाये
कोई बुलाये तो फिर
आवाज तेरा आये
कौन मिल गया
की भूल गयी हम
तेरे फैसले ने किया बेहाल हमको

 बहुत याद आये वो '' एक साल हमको ''
लगते थे वो पल बेमिसाल हमको






 

Comments

Popular posts from this blog

क्यों नही आती हो

तुमने क्या बना दिया ....

मैं तो मरा